बाज़ार
सेंसेक्सलोड हो रहा है…
अपडेट लिया जा रहा है
ब्रेकिंग

धर्म

आज का राशिफल — 12 राशियाँ · आज का सोना-चांदी भाव

आज का पंचांग

बुधवार, 18 नवम्बर 2026 · लखनऊ

सूर्योदय के समय की तिथि, नक्षत्र, योग और करण — लखनऊ के अनुसार।

बुधवारकार्तिक · शुक्ल पक्षविक्रम संवत् 2083 · पराभव · शक 1948
तिथि
शुक्ल नवमी
तक 19 नवम्बर, 7:06 am · इसके बाद शुक्ल दशमी
नक्षत्र
शतभिषा
तक 19 नवम्बर, 6:10 am · इसके बाद पूर्वाभाद्रपद
योग
ध्रुव
तक 18 नवम्बर, 8:05 am · इसके बाद व्याघात
करण
बालव
तक 18 नवम्बर, 6:42 pm · इसके बाद कौलव
सूर्योदय
6:31 am
सूर्यास्त
5:10 pm
राहुकाल
11:51 am–1:11 pm
अभिजित मुहूर्त
11:29 am–12:12 pm

गणना: पाइथन लाइब्रेरी panchang (ड्रिक गणित, लाहिड़ी अयनांश)। शहर: लखनऊ। पंचांग सूचना के लिए है। स्थानीय पंडित या विस्तृत पंचांग से मुहूर्त की पुष्टि करें।

आज का राशिफल

आज का राशिफल पृष्ठ

आज का राशिफल AstroSage.com से लिया गया है (लेखक: पुनीत पांडे)। हम इसे स्वयं नहीं लिखते। मूल पृष्ठ का लिंक प्रत्येक राशि पर है।

मेष

शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।

शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया और पीलाउपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढाने से नौकरी/बिज़नेस में उन्नति मिलेगी।

वृषभ

अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए - कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: सिल्वर और सफेदउपाय: बेड के चारो कोनों में तांबे की कील लगवाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

मिथुन

कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

शुभ अंक: 9शुभ रंग: लाल और मैरूनउपाय: कुत्ते को रोटी खिलाने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

कर्क

सेहत अच्छी रहेगी। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करें। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।

शुभ अंक: 4शुभ रंग: भूरा और सलेटीउपाय: दूध की एक थैली किसी गरीब महिला को देने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

सिंह

आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा - जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: सिल्वर और सफेदउपाय: शिवजी को पंचामृत से स्नान कराने से हेल्थ बनी रहेगी।

कन्या

आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: नारंगी और सुनहराउपाय: विष्णु चालीसा या विष्णु आरती पढ़ने से लव लाइफ अच्छी रहती है।

तुला

दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाज़ी में लिया कोई भी फ़ैसला दबाव बना सकता है। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया और पीलाउपाय: गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को भी बाँटने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृश्चिक

दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा और फिरोज़ीउपाय: घर में चितकबरा कुत्ता पालने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु

नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: सिल्वर और सफेदउपाय: तांबे का कड़ा धारण करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: सिल्वर और सफेदउपाय: पलंग के चारों पायों में चाँदी की चार कील बनवाकर गाड़ देने से नौकरी/बिज़नेस की बाधाएं दूर होती हैं।

कुंभ

आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

शुभ अंक: 9शुभ रंग: लाल और मैरूनउपाय: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खाना खाते समय तांबे या सोने (अगर संभव हो तो) के चम्मच का ही प्रयोग करें।

मीन

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे।

शुभ अंक: 6शुभ रंग: पारदर्शी और गुलाबीउपाय: गेहूँ, बाजरा, गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाने से पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों की बौछार होगी।

आज के व्रत-त्योहार और उनका महत्व

18नव 2026

अक्षय नवमी (आंवला नवमी)

कार्तिक शुक्ल नवमी को अक्षय नवमी या आंवला नवमी कहते हैं। शास्त्रों और लोक-परंपरा में माना जाता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय—यानी कभी न घटने वाला—पुण्य देता है। उत्तर भारत में आंवले के वृक्ष की पूजा, आंवले का स्नान या सेवन और दान इस दिन की मुख्य रीति है।

आगामी त्योहार

20नव 2026

तुलसी विवाह

तुलसी विवाह में तुलसी का भगवान विष्णु (शालिग्राम) से प्रतीकात्मक विवाह किया जाता है। यह प्रायः कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा के बीच होता है। कथा के अनुसार तुलसी वृंदा का रूप हैं और उनके विष्णु से विवाह के बाद ही घरेलू पूजा में तुलसी का विशेष स्थान माना गया। अनेक घरों में इसी दिन से विवाह मुहूर्त भी शुरू होते हैं।

20नव 2026

देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी

कार्तिक शुक्ल एकादशी को प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु चातुर्मास की योग-निद्रा से जागते हैं। इस एकादशी पर व्रत, जागरण, भगवन्नाम-कीर्तन और विष्णु-पूजा की जाती है। इसी पर्व से विवाह और कई शुभ कार्यों का समय फिर आरंभ माना जाता है।

वैष्णव मत में शनिवार, 21 नवम्बर 2026 को भी मनाई जा सकती है।

22नव 2026

प्रदोष व्रत

त्रयोदशी तिथि की संध्या—प्रदोषकाल—में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को प्रदोष व्रत कहते हैं। मान्यता है कि समुद्र-मंथन के समय शिव ने हलाहल का पान कर सृष्टि की रक्षा की। इस व्रत से कष्ट दूर होने और शिव-कृपा मिलने की लोक-श्रद्धा है। शुक्ल प्रदोष विशेष फलदायी माना जाता है।

24नव 2026

कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक की पूर्णिमा को पवित्र स्नान, दीपदान और व्रत का दिन माना जाता है। कई क्षेत्रों में इस दिन गंगा या अन्य तीर्थों में स्नान और दान किया जाता है। कार्तिक मास के व्रतों और तुलसी-पूजा का यह समापन-पर्व भी है।

24नव 2026

देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहते हैं। मान्यता है कि देवता इस दिन गंगा में स्नान करते और दीप जलाते हैं। काशी में घाटों पर हज़ारों दीप जलाए जाते हैं। इसे देवताओं की दीपावली माना जाता है और दीपदान का विशेष पुण्य बताया गया है।

28नव 2026

संकष्टी चतुर्थी

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा संध्या या चंद्रोदय के बाद की जाती है। मान्यता है कि गणेश जी संकट और विघ्न हरते हैं। व्रती दिन भर नियम रखकर चंद्र दर्शन के बाद ही पारण करते हैं।

4दिस 2026

उत्पन्ना एकादशी

कार्तिक कृष्ण एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। कथा है कि देवासुर संग्राम में एकादशी देवी का आविर्भाव (उत्पन्न) हुआ, जिन्होंने अधर्म का नाश किया। इस दिन विष्णु-व्रत, जागरण और एकादशी के नियम का पालन किया जाता है।

6दिस 2026

प्रदोष व्रत

त्रयोदशी तिथि की संध्या—प्रदोषकाल—में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को प्रदोष व्रत कहते हैं। मान्यता है कि समुद्र-मंथन के समय शिव ने हलाहल का पान कर सृष्टि की रक्षा की। इस व्रत से कष्ट दूर होने और शिव-कृपा मिलने की लोक-श्रद्धा है। शुक्ल प्रदोष विशेष फलदायी माना जाता है।

8दिस 2026

कार्तिक अमावस्या

अमावस्या को पितृ-तर्पण, स्नान और दीपदान का दिन माना जाता है। कार्तिक अमावस्या पर अमान्त परंपरा में कार्तिक मास समाप्त होता है। कई घरों में पूर्वजों के निमित्त तर्पण और दान किया जाता है।

20दिस 2026

गीता जयंती (मोक्षदा एकादशी)

मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध से पहले इसी दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया। इस दिन गीता-पाठ, व्रत और सत्संग किया जाता है।

22दिस 2026

प्रदोष व्रत

त्रयोदशी तिथि की संध्या—प्रदोषकाल—में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को प्रदोष व्रत कहते हैं। मान्यता है कि समुद्र-मंथन के समय शिव ने हलाहल का पान कर सृष्टि की रक्षा की। इस व्रत से कष्ट दूर होने और शिव-कृपा मिलने की लोक-श्रद्धा है। शुक्ल प्रदोष विशेष फलदायी माना जाता है।

भक्ति और ज्योतिष लेख

अमर उजाला के ज्योतिष, आध्यात्म और धर्म खंड से — राजनीतिक खबरें हटाई गई हैं।

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता, काम को लेकर सफल होंगी सभी योजनाएं
अमर उजाला

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता, काम को लेकर सफल होंगी सभी योजनाएं

जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी…

3 घंटे पहले
आज का राशिफल: मीन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: मीन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज नया वाहन खरीदने का विचार आपके मन में आ सकता है। लंबे समय से यदि आप इस दिशा में योजना बना रहे हैं, तो आगे की प्रक्रिया पर विचार कर सकते…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज आर्थिक मामलों में मजबूती महसूस हो सकती है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति को सहारा मिलेगा।

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर मां के साथ बातचीत होने की संभावना है। उनकी सलाह और अनुभव…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने नए अवसर आ सकते हैं। लंबे समय से जिस अच्छे मौके की प्रतीक्षा थी, उसकी दिशा में सकारात्मक प्रगति होने…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज का दिन आपके लिए नए अवसरों और संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। किसी प्रभावशाली या प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जो…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: कन्या राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: कन्या राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि लंबे समय से कोई बिजनेस डील अटकी हुई थी, तो उसके आगे बढ़ने के संकेत…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा दिन, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा दिन, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और सकारात्मक सोच आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला देगी। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का अच्छा…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज आपको कोई ऐसी अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। इससे मन पर बना दबाव कम होगा और आप पहले की तुलना में अधिक…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज आपके भीतर कुछ नया शुरू करने और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का उत्साह बना रहेगा। नई ऊर्जा के साथ आप अपने लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: वृषभ राशि वाले अनावश्यक कार्यों से बचें, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: वृषभ राशि वाले अनावश्यक कार्यों से बचें, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान महत्वपूर्ण कामों पर केंद्रित रखें। इधर-उधर की बातों और अनावश्यक गतिविधियों में समय गंवाने…

4 घंटे पहले
आज का राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल
अमर उजाला

आज का राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

आज आर्थिक मामलों में आपको राहत मिलने के संकेत हैं। पुराने कर्ज का बोझ कुछ कम हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा और आप भविष्य की…

4 घंटे पहले
तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
अमर उजाला

तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन करने की परंपरा है। आइए जानते हैं विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए तुलसी विवाह…

20 घंटे पहले
वास्तु शास्त्र: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि
अमर उजाला

वास्तु शास्त्र: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि

घर में कुछ शुभ वस्तुओं को सही दिशा और स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

22 घंटे पहले
18 नवंबर की भाग्यशाली राशियां: इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, धन लाभ के बनेंगे योग
अमर उजाला

18 नवंबर की भाग्यशाली राशियां: इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, धन लाभ के बनेंगे योग

बुधवार, 18 नवंबर को ग्रहों-नक्षत्रों की बदली हुई चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 18 नवंबर की…

कल
18 नवंबर का पंचांग: कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
अमर उजाला

18 नवंबर का पंचांग: कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 November Ka Panchang: 18 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में है, जिसके स्वामी…

कल
WhatsApp पर शेयर करें